{"_id":"66274a55e9b67d92e70efb0c","slug":"two-people-died-in-collision-between-tractor-and-bike-in-jaunpur-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : टक्कर के बाद ट्रैक्टर में फंसकर घिसटता गया बाइक सवार, मौत के बाद घबराकर भाग रहे चालक की भी गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : टक्कर के बाद ट्रैक्टर में फंसकर घिसटता गया बाइक सवार, मौत के बाद घबराकर भाग रहे चालक की भी गई जान
Tue, 23 Apr 2024 11:12 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:12 AM IST
सार
जौनपुर जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार ट्रैक्टर में फंसकर घसीटता गया। उसकी मौत के बाद घबराकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक संतोष की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
विस्तार
जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं जलालपुर मार्ग पर स्थित टेकरडीह गांव में ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जानकारी की मुताबिक सोमवार की रात 11:30 बजे के करीब ट्रैक्टर चालक मिट्टी लादकर जा रहा था। वह जैसे ही भगतगंज तिराहे पर पहुंचा कि सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक व चालक ट्रैक्टर में फंसकर काफी दूर तक घसीटता गया। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक घबराकर ट्रैक्टर से कूद कर भागने लगा। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए बोलेरो चालक भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कराई। दोनों की पहचान ट्रैक्टर चालक विकास यादव उर्फ राजू यादव निवासी टेकरडीह थाना मडियाहू व बाइक चालक संतोष सरोज निवासी चवरी पराऊंगंज के रूप में हुई। बाइक सवार मृतक अपनी ससुराल रानीपुर थाना मड़ियाहू के लिए आ रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।