फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two NSS volunteers selected for National Youth Festival

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए एनएसएस के दो स्वयं सेवकों का चयन

Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two NSS volunteers selected for National Youth Festival
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो स्वयं सेवकों का चयन राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हुआ है। इनका चयन 12 से 16 जनवरी तक पांडिचेरी में आयोजित 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए हुआ है।
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पांडिचेरी में आयोजित 25 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो स्वयं सेवकों बृजमोहन गुप्ता राजा श्री कृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा अनुराधा भाटिया मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर का चयन हुआ है। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित द्विस्तरीय दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात स्वयंसेवक बृजमोहन गुप्ता और स्वयंसेविका अनुराधा भाटिया का चयन हुआ। अरबिंदो घोष की 150 वीं जयंती पर केंद्रित कार्यक्रम में देश के सभी राज्यों से लगभग एक हजार स्वयंसेवक हिस्सा लेंगे। स्वयंसेवकों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने दोनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हर्ष की बात है कि हमारे विश्वविद्यालय से दो एनएसएस स्वयंसेवक बृजमोहन गुप्ता और अनुराधा भाटिया राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने पांडिचेरी जाएंगी। उन्होंने दोनों स्वयंसेवकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलसचिव महेंद्र कुमार, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव एवं नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने चयनित स्वयंसेवकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed