फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two more deaths from Corona, 58 positives including seven UBI employees

कोरोना से दो और मौत, यूबीआई के सात कर्मचारी समेत 58 पॉजिटिव मिले

Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two more deaths from Corona, 58 positives including seven UBI employees
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 58 नए मरीज मिले तो दो मौत भी हुई है। पीड़ितों में जिला अस्पताल के चिकित्सक, पुलिसकर्मी, नगर पालिका के सफाईकर्मी और यूबीआई के कई कर्मचारी भी शामिल हैं। केराकत के एक व्यापारी समेत परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित पाए गए हैं। सभी कोरोना से मृत मरीज के संपर्क में आए थे। नए मरीजों के साथ जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 1237 हो गई है। मौत का आंकड़ा 18 हो गया है।
विज्ञापन

शहर के बेगमगंज मोहल्ला निवासी वृद्ध की तबीयत खराब होने पर 20 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर अगले दिन बीएचयू रेफर कर दिया गया। बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। वहीं मड़ियाहूं में गड़ही मोहल्ला निवासी वृद्ध की मंगलवार को मौत हुई थी। सैंपल लेकर जांच कराया गया तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। दो मौतों के बाद अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है।केराकत कस्बे के एक चर्चित व्यापारी की तबीयत खराब होने पर 16 जुलाई को बीएचयू में भर्ती कराया गया था। वहां से उपचार के बाद सैंपल लेकर घर भेज दिया गया। 17 जुलाई को घर पर ही उनका निधन हो गया। 21 जुलाई को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लिया गया था। इसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विकास भवन की यूबीआई शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी की रिपोर्ट एंटीजन रैपिड किट में पॉजिटिव आई है। जिले की अन्य शाखाओं में कार्यरत बैंक कर्मचारियों ने भी अपनी जांच कराई। इसमें छह कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते विकास भवन शाखा, शिया कॉलेज रोड स्थित मुख्य शाखा, केराकत शाखा को दोपहर में बंद रखा गया। जिला अस्पताल के रेडियालॉजिस्ट और एक महिला चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के जेसीज चौराहा निवासी तीन, मियांपुर निवासी दो, मरदानपुर, ताड़तला, हुसैनाबाद, चितरसारी, शहाबुद्दीनपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। पुलिस लाइंस में तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। जलालपुर के पुरेवं बाजार में एक ही परिवार के चार सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा मुंगराबादशाहपुर के पांच, बरसठी के ढाढा, घानपुर, भरतपुर, शाहगंज के पुराना चौक, खेतासराय के बद्दोपुर रानीमऊ, खुटहन के गोपालपुर, रामपुर के जीतापुर में एक-एक मरीज मिले हैं। रामपुर के ही भारसथ में तीन प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1260 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 58 पॉजीटिव हैं। पहले से भर्ती 19 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 1391 नए लोगों के सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर अब तक कुल 27250 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 21783 की रिपोर्ट मिल चुकी है। अभी 5467 सैंपल के रिजल्ट आने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed