फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two miscreants arrested in police encounter, one shot

Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in police encounter, one shot
जलालपुर। स्थानीय पुलिस टीम की रविवार रात ओइना नहर पुलिया के पास बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें गैंगस्टर व 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी जबकि सरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा। उनके कब्जे से दो तमंचा कारतूस, चोरी की बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद की गई। पुलिस व बदमाशों की नए साल में यह पहली मुठभेड़ है। थाना पुलिस की टीम को रात में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त अपने सह-अभियुक्त के साथ वाराणसी के सिंधौरा की तरफ से भाऊपुर होते हुए काले रंग की बाइक से किसी घटना के उद्देश्य से त्रिलोचन की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम नेओइना नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी। थोडी देर बाद सिंधौरा की तरफ से आ रही एक बाइक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को पैर में गोली लगी और वह घायल होकर बाइक से गिर पड़ा। दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश संदीप यादव निवासी नेवादा जलालपुर के दाहिने पैर में गोली लगी। इस पर जलालपुर थाने में आठ मुकदमें दर्ज हैं। यह थाने का गैंगस्टर व 25 हजार का इनामीअपराधी है। दूसरा बदमाश सुजीत यादव निवासी तुल्लापुर रेहटी जलालपुर पर यहीं के थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि इन प विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed