फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two migrant laborers coming home from Mumbai died on the way

मुंबई से घर आ रहे दो प्रवासी मजदूरों की रास्ते में मौत

Mon, 18 May 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Two migrant laborers coming home from Mumbai died on the way
सिकरारा/नेवढ़िया। मुंबई से अलग-अलग ट्रकों में सवार होकर घर आ रहे जिले के दो प्रवासी मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई। एक की संदिग्ध हालात में मौत होने के कारण सिकरारा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी कमलेश यादव (45) कई सालों से मुंबई में रहकर वाहन चलाते थे। 16 मई को उनके एक रिश्तेदार अपने ट्रक में सवारी लेकर प्रदेश में आ रहे थे। इसकी जानकारी होने पर कमलेश भी अपने 17 वर्षीय पुत्र के साथ घर आने के लिए ट्रक में सवार हो गए। रविवार की देर शाम वे कानपुर देहात के पास उसे प्यास महसूस हुई और पानी पीने के बाद उसने तरबूज खाया। 10 मिनट बाद ही उसे तेज बुखार हुआ। जब तक लोग किसी डॉक्टर के पास पहुँचते उसने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी होते ही ट्रक में सवार सारे यात्री भाग खड़े हुए। मृतक का बेटा और उनका रिश्तेदार ट्रक चालक शव लेकर वहां थाने पर गए। वहां की पुलिस ने शव लेने से इनकार कर दिया। सोमवार को सुबह छह बजे वे ट्रक से शव लेकर सिकरारा थाने पहुंचे। एसआई रामआसरे यादव ने शव का पंचनामा कर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उधर नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बासापुर गांव निवासी अरविंद दुबे गुड्डू (45) की मुंबई से घर आते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अरविंद मुंबई के कोलाबा इलाके में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार को अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रक से घर आ रहा था। रविवार की शाम को कटनी के पास अरविंद पानी पीने के लिए ट्रक से नीचे उतरा और बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। साथ में आ रहे रिश्तेदारों ने मौत की सूचना घर वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed