फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two lovers together murdered the married woman.

Jaunpur News: दो प्रेमियों ने मिलकर की थी विवाहिता की हत्या

Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two lovers together murdered the married woman.
बदलापुर। खुटहन थाना क्षेत्र के सोइथाखुर्द गांव में दो जनवरी को मिले विवाहिता के शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियोंं को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता की हत्या उसके दो प्रेमियों ने गला कसकर की थी। साक्ष्य छुपाने के लिए उसका शव फंदे से लटका दिया था।
विज्ञापन

सोइथाखुर्द गांव निवासी ज्ञानचंद्र गुप्ता पुत्र अशोक का विवाह 15 वर्ष पूर्व आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव निवासी ओमप्रकाश गुप्ता की पुत्री ममता के साथ हुआ था। उसके दो पुत्र भी हैं। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में है। दो जनवरी की दोपहर ममता(38) का शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला था। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। मृतका की माता ऊषा देवी ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतका का सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर जपटापुर गांव निवासी सोनू गुप्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दबिश दी गई तो वह घर से फरार पाया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मृतका का उसके पड़ोसी अर्जुन गुप्ता से भी अंतरंग संबंध रहा है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी लिए मुखबिर लगाया गया था। शुक्रवार को सूचना मिली कि दोनों इस समय गोसाईंपुर नहर पुलिया पर मौजूद हैं। हमराहियों संग घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने बताया कि प्रेमिका उनको एक-दूसरे के प्रति भड़काकर ब्लैकमेल करती थी। इससे ऊबकर दोनों ने मिलकर उसी के घर में दुपट्टे से उसका गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव फंदे पर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed