फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed, two injured in road accidents

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accidents
जौनपुर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के औरैला गांव निवासी नीरज यादव (20) पुत्र स्व. उमाशंकर यादव सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव में अपने ननिहाल में रहता था। वह गुरुवार सुबह इसी गांव के नक्कल यादव (26) के साथ बाइक से जौनपुर शहर गया था। वापसी में वे चंबलतारा के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि नक्कल यादव का इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उधर बुधवार शाम बरसठी क्षेत्र के पपरावन गांव निवासी रामकुमार यादव (75) पैदल गांव में जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रात में उनकी मौत हो गई। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर की तरफ से मुंगराबादशाहपुर की ओर जा रहा डंपर गुरुवार सुबह कुंवरपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। घटना में डंपर का खलासी गोली अंसारी (25) पुत्र इसराइल अंसारी निवासी जटवा जनपद तोषीनगर, मध्यप्रदेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed