फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed one injured in road accident in Jaunpur

जौनपुर में हादसा: भूसा लदी ट्राली- ट्रैक्टर में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Wed, 26 Nov 2025 06:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 26 Nov 2025 06:23 PM IST
सार

जौनपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two killed one injured in road accident in Jaunpur
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार के समीप मंगलवार की रात करीब 12 बजे हादसा हुआ। ट्रेलर एवं भूसा लदी ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि ट्रैक्टर सवार एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। 

विज्ञापन


क्या है मामला
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव निवासी वादी संदीप सरोज ने थानाध्यक्ष को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे 43 वर्षीय पिता बेचू सरोज अपने भाई जितेन्द्र सरोज के साथ सुजानगंज से ट्रैक्टर पर पुआल का भूसा लादकर ट्रैक्टर से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक व मालिक सुजानगंज के साड़ीकला सरायभोगी गांव का निवासी विनोद उपाध्याय (45) चला रहे थे। फतेहगंज बाजार के समीप पहुंचे ही थे तभी सामने से लापरवाही पूर्वक तेज गति से आ रहा ट्रेलर चालक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार तीनों लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जेसीबी की मदद से वाहनों को हटवाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सक ने चालक विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल बेचू को ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां, रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। घायल जितेन्द्र (20) का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए शव पीएम हेतु भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed