फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two inter-district smugglers arrested with 51 kg ganja

Jaunpur News: 51 किलो गांजे के साथ दो अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two inter-district smugglers arrested with 51 kg ganja
शाहगंज। क्षेत्र के पख्खनपुर मोड़ के पास मंगलवार सुबह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 51 किलो गांजे के साथ दो अंतरजनपदीय तस्करों को पकड़ा है। मौके से एक कार, नकदी और मोबाइल जब्त की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह टीम के साथ पख्खनपुर मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक बोरे में सामान लेकर जाते दिखे। शक होने पर जब तलाशी ली तो बोरों में 51 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार युवकों की पहचान आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के चखलाल चंद गांव निवासी अजय यादव व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चकधनवान गांव निवासी गणेश चौबे के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने गांजा बिक्री की बात कबूल की। पुलिस ने मौके से एक कार 2310 रुपये और दो मोबाइल बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed