{"_id":"643302e20cc0153bf6020a7d","slug":"two-including-woman-from-west-bengal-died-after-falling-from-begumpura-express-jaunpur-news-c-20-1-146296-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल की महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल की महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए ट्रेन से हुए हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में महिला पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले की बताई गई, जबकि मृतक बक्शा थाना क्षेत्र के ही खमपुर गांव का बताया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहली घटना बेलापार गांव के पास वाराणसी-सुल्तानपुर मार्ग पर हुई। यहां रविवार की सुबह खमपुर गांव रामजीत (45) ट्रेन की चपेट में आ गए, इससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में मातम छा गया। दूसरी घटना बक्शा रेलवे स्टेशन से कुछ पहले हुई। दोपहर के समय पुरेरामजी गांव के पास वाराणसी की तरफ जा रही वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि जम्मूतवी से चलकर वाराणसी जानेवाली बेगमपुरा एक्सप्रेस दोपहर में गुजर रही थी। इसी दौरान पुरेरामजी गांव के समीप एक बैग गिरा। करीब 100 मीटर ट्रेन आगे बढ़ी होगी कि एक महिला भी गिर गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी। बैग में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 34 वर्षीय ललिका सरकार पत्नी परितोष सरकार निवासी वर्धमान पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। महिला कैसे गिरी इसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभारी थानाध्यक्ष गोपाल तिवारी ने बताया कि महिला की ट्रेन से गिरने की सूचना मिली है। बैग में मिले कागजों व आधार कार्ड से शिनाख्त की गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जीआरपी को सूचना देकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला के गिरने पर उठे सवाल
घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने महिला को ट्रेन से गिरने के मामले में सवाल उठाया। लोगों ने कहा कि यदि पहले उसका बैग गिरा और बाद में वह गिरी तो यह भी हो सकता है कि महिला का किसी से ट्रेन में विवाद हुआ हो और वह पहले उसका बैग उठाकर फेंका हो और बाद में महिला को भी धक्का दे दिया हो। वहीं कुछ लोग बैग को बचाने के चक्कर में महिला के गिरने की आशंका जताई।