{"_id":"5e14d5e68ebc3e880c79dcb7","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-jaunpur-news-vns503958037","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो जख्मी
- खेतासराय में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार
- जफराबाद में मिट्टी लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, पुत्र जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेतासराय/जफराबाद। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार को सड़क हादसों में बाइक सवार महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उनका उपचार नजदीकी अस्पतालों में कराया जा रहा है।
पहली घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव के पास की है। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पलथी गांव निवासी मुकेश गौतम 30 अपने मित्र डॉ.सोनू यादव (28) निवासी माहुल थाना अहिरौला आजमगढ़ के साथ जौनपुर के ओलंदगंज में एक समारोह में हिस्सा लेने आया था। मंगलवार को दोनों बाइक से लौट रहे थे। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर गुरैनी पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मुकेश और सोनू घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में सोंधी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। सोनू का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। मृतक मुकेश गौतम आजमगढ़ के कुशल गांव में सहज जन सेवा केंद्र चलाता था। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल के पास मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से जफराबाद क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी सुनीता देवी (39) पत्नी काशीनाथ निषाद की मौत हो गई। वह अपने पुत्र अभिषेक (18) के साथ बाइक से सिरकोनी बाजार दवा लेने आ रही थी। रास्ते में मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे बाइक से गिर गए। लोगों ने दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां सुनीता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।