फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two including innocent died, three injured in road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में मासूम समेत दो की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Jun 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two including innocent died, three injured in road accident
जौनपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार व मंगलवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे बक्शा और गौराबादशाहपुर में हुए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बक्शा : क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी मजदूर धीरू राव (48) व कल्लू (45) बाइक से सड़क निर्माण कार्य में जा रहे थे। बाइक कल्लू चला रहा था। धनियामऊ पुल के पास लखनऊ की तरफ जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बदलापुर सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सक ने धीरू राव को मृत घोषित कर दिया, जबकि कल्लू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना कर भाग रही कार को बदलापुर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर रोहित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। धर्मापुर : आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के कोहरौली निवासी विजय राजभर सोमवार की रात करीब नौ बजे अपनी पत्नी इंदा देवी तथा पुत्र वंश (3) को बाइक से अपनी ससुराल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचेवरा गांव जा रहा था। वंश बाइक पर आगे बैठा था। जौनपुर-आरा मार्ग पर दुधौरा गांव के पास अचानक बाइक के सामने नीलगाय आ गई। हड़बड़ी में ब्रेक लगाया तो बाइक सड़क पर ही पलट गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वंश राजभर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंद्रा देवी घायल हो गई जबकि बाइक चला रहा विजय राजभर बाल-बाल बच गया। तीन पुत्री के बाद काफी मन्नत से पैदा हुए पुत्र वंश की मौत से दंपती सहित पूरा परिवार बिलख उठा। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि रात में ही बालक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed