फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two hours of light rain in the morning brought relief from the humidity.

Jaunpur News: सुबह दो घंटे हुई रिमझिम बारिश, उमस से मिली राहत

Mon, 20 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two hours of light rain in the morning brought relief from the humidity.
मछलीशहर नगर के सिन्हा रोड पर जमा वर्षा का जल। स्रोत नागरिक
जौनपुर। जिले में रविवार की सुबह करीब आठ बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश 10 बजे तक होती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि नालियां चोक होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। नगर के लाइन बाजार चौराहा, परमानतपुर, ओलंदगंज, नईगंज आदि मोहल्लों में नालियां चोक होने से सड़क पर पानी बहने लगा।
विज्ञापन

मछलीशहर : क्षेत्र में रविवार को सुबह एक घंटे हुई बारिश से नगर के सिन्हा रोड पर स्थित घरों में पानी घुस गया। गली की सीसी रोड बन गई है। इससे घर नीचे हो गए। जल निकासी के लिए बनी नाली में पानी जाम हो गया। लोग अपने घरों का पानी निकालते परेशान दिखे। उधर, डमरुआ ग्राम सभा में बनी सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण लोगों के घरों का पानी सड़क पर बहता दिखा। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश होने किसान खेतों में धान की रोपाई के काम में लग गए हैं। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद रिमझिम बारिश के आसार है।
विज्ञापन

उपकेंद्र का केबल जलने से 12 से ज्यादा गांवों में छह घंटे गुल रही बिजली
मीरगंज। जंघई विद्युत उपकेंद्र के जंघई फीडर का तार जलने से 12 से ज्यादा गांवों में 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जंघई विद्युत उपकेंद्र के एमबी फीडर से सेमरी, चौकी कला, मोलनापुर, गोधना, किशुनपुर, चौकी खुर्द, अगहुआ ,सवैया, भटहर, सरायदेवा, चकिया, चौधरीपुर, देवापुर, माधोपुर इमिलिया, रामपुर खुर्द गांव को सप्लाई दी जाती है। रविवार को बरसात के बीच 11 बजे अचानक रेलवे के पास केबल जलने इन गांवों की सप्लाई बाधित हो गई इसके कारण 6 घंटे से ज्यादा समय से सप्लाई बाधित रही। उप-विभागीय अधिकारी जंघई आदित्य मारकण्डे का कहना ही केबल ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed