फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two hi-tech nurseries will be built with 3.24 crores

3.24 करोड़ से बनायी जाएगी दो हाईटेक नर्सरी

Sun, 30 Oct 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two hi-tech nurseries will be built with 3.24 crores
बदलापुर। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग हाईटेक नर्सरी बनवाएगा। इजराइल की तकनीक पर आधारित दो नर्सरियों के निर्माण पर 3.24 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि स्थानीय प्रक्षेत्र परमानंदपुर (केराकत) कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में
हाईटेक नर्सरी का निर्माण मनरेगा के तहत कराया जाएगा। इसमें मौसम के अनुकूल शिमला मिर्च, टमाटर, मिर्च एवं बैंगन और ब्रोकली, चायनीज कैबेज, फूलगोभी, पातगोभी के सात लाख और खीरा, करेला, खरबूज, तरबूज, कद्दू, लौकी, तरोई आदि सब्जियों के नौ लाख पौधों का उत्पादन हर इकाई में किया जाएगा। इनको किसानों को लागत मूल्य के दस प्रतिशत लाभ पर उपलब्ध कराया जाएगा। सभी सब्जियां रोगमुक्त होंगी।

किस मद में कितना आएगा खर्च
हाईटेक नर्सरी के निर्माण के लिए एक वर्ष में 162.41 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें हाईटेक नर्सरी विद डेमो प्लाट पर 103.30 लाख रुपये, एक टायलेट ब्लाक, एक वर्किंग शेट, 50 वर्गमीटर इंटरलॉकिंग पर 9.78 लाख रुपये, मजदूरी दस श्रमिक प्रति दिन दस माह तक रुपये 213 प्रति श्रमिक के हिसाब से 6.39 लाख रुपये, बीज, अन्य निवेश औसत उत्पादन लागत रुपये 2.24 रुपये प्रति पौध 10 प्रतिशत लाभांश के साथ 33.60 लाख रुपये, कोकोपिट, वर्मीकुलाइट, परलाइट, प्रो -ट्रे 99 कैविट, थर्मल ट्रे 198 सेल पर 9.34 लाख रुपये का खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed