{"_id":"5ed797178ebc3e90294c4775","slug":"two-hanged-including-a-young-man-sick-with-illness-jaunpur-news-vns5280820130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग युवक समेत दो ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग युवक समेत दो ने लगाई फांसी
विज्ञापन
मड़ियाहूं/रामपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की रात दो युवकों ने फांसी लगाकर जान दे दी। रामपुर में अपने कमरे में फांसी लगाने वाला युवक अपनी बीमारी से परेशान था। उसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। वहीं मड़ियाहूं में मुंबई से आए युवक ने नशे की हालत में घर से जाकर फांसी लगा ली। उसके आत्महत्या का कारण पता ही नहीं चल पाया है।
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सुंबुलपुर गांव का रहने वाला अनिल कुमार पटेल (38) मुंबई में काम करता था। 14 मई को वहां से घर आया था। मंगलवार की वह रात नशे की हालत में घर पहुंचा। खाना खाने के बाद वह चादर लेकर घर के बाहर सोने चला गया। सुबह जब परिजनों ने उसे बाहर चारपाई पर नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूरी पर साहू की पोखरे पर स्थित नीम के पेड़ में फंदे पर अनिल पटेल का शव झूलता पाया गया। पिता रामजीत पटेल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस को दी गई तहरीर में पिता ने बेटे को शराब का आदी बताते हुए नशे की हालत में जान देने की आशंका जताई है। मड़ियाहूं कोतवाली त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि पिता ने बेटे की आत्महत्या की तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, रामपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी त्रिभुवन गौतम के दो पुत्रों में छोटा आशीष गौतम (22) कई वर्षों से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उसका होम्योपैथिक इलाज चल रहा था। मंगलवार की रात खाना के बाद वह अपने कमरे गया। सुबह जब कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। फंदे पर आशीष की लाश लटकती देख परिजन सन्न रह गए। सूचना पर थानाध्यक्ष बालेंद्र यादव, सीओ विजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।