फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two encounters within few hours in azamgarh three miscreants including two prize money injured

Azamgarh: चंद घंटों के अंतर पर दो मुठभेड़, दो इनामी समेत तीन बदमाश घायल

Thu, 23 Feb 2023 08:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 08:51 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमा गुरुवार को काफी सक्रिय नजर आया। जिसका परिणाम भी सामने आया और दो अलग-अलग मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए।

विज्ञापन
Two encounters within few hours in azamgarh three miscreants including two prize money injured
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमा गुरुवार को काफी सक्रिय नजर आया। जिसका परिणाम भी सामने आया और दो अलग-अलग मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। वहीं एक अन्य भाग निकलने में सफल रहा। शहर व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जिसमें स्कॉर्पियो, बाइक, तमंचा और कारतूस पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली पुलिस गुरुवार सुबह हाफिजपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एसओ सिधारी ने सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर बैठौली से हाफिजपुर की तरफ भाग रहे हैं। इस पर शहर कोतवाली पुलिस बैठौली की तरफ गई।
विज्ञापन


रास्ते में बद्दोपुर के पास बाइक सवार दो बदमाश दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने  भागने का प्रयास किए। पीछे से सिधारी पुलिस भी आ रही थी। इस पर बदमाशों ने पगडंडी का रास्ता पकड़ लिया। बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की पहचान मो. अकील उर्फ आकिब व शकील उर्फ भीमा निवासी नत्थूपुर थाना कोतवाली जीयनपुर के रूप में हुई। इनमें मो. अकील 25 हजार का इनामी है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की। मो. अकील पर नौ और शकील पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। 

इसके बाद फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में दूसरी मुठभेड़ हुई। सूचना पर फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुड़ियार बाग में स्कार्पियो सवार बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने गाड़ी किनारे खड़ी कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे पकड़ लिया गया।

उसकी पहचान वाकिफ निवासी नियाउज थाना कोतवाली फूलपुर के रूप में की गई। इस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित था। जबकि एक बदमाश भाग गया। उसकी पहचान हासिम निवासी नटबस्ती थाना कोतवाली जीयनपुर के रूप में की गई। यहां से पुलिस ने स्कार्पियो, तमंचा व कारतूस बरामद किए। वाकिफ को भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे हैं।

जौनपुर: मुठभेड़ में लगी गोली, बदमाश गिरफ्तार

Two encounters within few hours in azamgarh three miscreants including two prize money injured
पुलिस की गोली से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर के नीभापुर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की रात मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से  तमंचा, कारतूस के साथ चोरी की बाइक व नकदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि नीभापुर रेलवे क्रासिंग के आगे चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि 19 फरवरी को धरमपुर के पास महिला को घायल कर चेन लूटने के दोनों आरोपी  बाइक से जंघई से मुंगराबादशाहपुर की तरफ आ रहे हैं। इस दौरान दो लोग बाइक से आ गए।

पुलिस ने रुकने का संकेत दिया तो बाइक सवार पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। कुछ दूर तक पुलिस ने पीछा किया गया। इस दौरान बाइक असंतुलित हो जाने के कारण दोनों गिर गए। इसके बाद वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल होकर गिर गया। उसकी पहचान अतुल गौड़ निवासी भूपियामऊ डिहवा, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed