{"_id":"661045aebb295112d007f6b4","slug":"two-employees-including-the-accounts-clerk-of-the-municipality-were-caught-red-handed-taking-bribe-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-114392-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: घूस लेते पालिका के लेखा लिपिक समेत दो कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: घूस लेते पालिका के लेखा लिपिक समेत दो कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर घूस लेते हुए लेखा लिपिक समेत दो कर्मचारियों को धर दबोचा। यह कार्रवाई तब हुई जब ठेकेदार द्वारा निर्माण के भुगतान को लेकर 1.65 लाख रुपये की रिश्वत दी गई। एंटी करप्शन वाराणसी की टीम लाइन बाजार में मुकदमा कराने के बाद दोनों को अपने साथ ले गई। मामले में अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया।
नगर कोतवाली के जहांगीराबाद निवासी रामानंद गुप्ता ने एंटी करप्शन वाराणसी टीम को शिकायती पत्र दिया। उसने आरोप लगाया कि आनंद कंस्ट्रक्शन नाम से फर्म है, जो नगर पालिका में निर्माण कार्य कराती है। इसका करीब 50 लाख रुपये नगर पालिका परिषद जौनपुर में शेष हैं। इसके भुगतान के लिए वह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पवन कुमार से मिला। अधिशासी अधिकारी द्वारा साढ़े सोलह फीसदी कमीशन की मांग की गई। प्रथम किस्त 10 लाख रुपये जारी करने के लिए 1.65 लाख रुपये लेखा लिपिक टीएन सिंह को देने के लिए कहा। इस आधार पर एंटी करप्शन वाराणसी की टीम ने जाल बिझाकर लेखा लिपिक टीएन सिंह निवासी टाऊन लार बाजार देवरिया, लिपिक शनि वाल्मीकि निवासी शहाबुद्दीनपुर कोतवाली को कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में गिरफ्तार लेखा लिपिक टीएन सिंह, लिपिक शनि वाल्मीकि के साथ ही अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के खिलाफ लाइन बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें टीएन सिंह व शनि वाल्मीकि को गिरफ्तार किया गया।एंटी करप्शन वाराणसी के निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि घूस मिलने की शिकायत पर लेखा लिपिक समेत दो को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। इन दोनों के साथ ईओ पवन कुमार पर भी मुकदमा दर्ज किया गया।
पूर्व भी पकड़ाया था नपा कर्मचारी :-
इसके पूर्व भी नगर पालिका परिषद जौनपुर के कर्मचारी संतोष रावत को 50 हजार रुपये घूस लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसमें एंटी करप्शन वाराणसी की टीम आई थी। यह कार्रवाई बीते पांच जनवरी 2024 को हुई थी।