{"_id":"6841dbd165e2170edd00214d","slug":"two-drivers-got-into-a-fight-while-overtaking-on-jaunpur-azamgarh-highway-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-135408-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ओवरटेक करते समय जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर दो ड्राइवरों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ओवरटेक करते समय जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर दो ड्राइवरों में हुई मारपीट
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर के जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे स्थित चोरसंड गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ओवरटेक करते समय दो वाहन चालकों में झड़प और मारपीट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालकों को हिरासत में लिया।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा का साहुल कुमार अपने परचित रामपुर जमीन हिसामपुर के पिंटू के साथ बुधवार रात आठ बजे अपनी पिकअप से जौनपुर से आजमगढ़ जा रहा था। जैसे ही साहुल गौराबादशाहपुर के चोरसंड गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ऑटो चालक किशन मोदनवाल से ओवरटेक करने को लेकर बहस हो गई। दोनों वाहनों को रोककर झड़प और मारपीट कर लिए। बीच हाईवे पर मारपीट होते देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय फोर्स के साथ आ गए। पुलिस ने साहुल कुमार, पिंटू एवं दूसरे पक्ष से किशन मोदनवाल, सचिन मोदनवाल, प्रदीप मोदनवाल निवासीबरदह आजमगढ़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पिकअप और ऑटो रिक्शा को सीज कर दिया है। छह को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया है। संवाद