{"_id":"57faa2114f1c1bc16028e73d","slug":"two-died-in-road-accident-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए जाते घायल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बालिका समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया निवासी विजय कुमार यादव की 5 वर्षीय पुत्री विद्या देवी की सफारी की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस ने वाहन समेत चालक को अपने कब्जे में ले लिया। सतहरिया निवासी विजय यादव की पुत्री विद्या रविवार को दोपहर डेढ़ बजे हाइवे पार कर रही थी। उसी समय जौनपुर से इलाहाबाद की तरफ जा रही टाटा सफ ारी ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह वाहन की निचे चली गई।
घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। वह कक्षा एक में गांव के पंचशील स्कूल में पढ़ती थी। वह अपनी मां सीमा यादव के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में घर से पूजा व दर्शन के लिए निकली थी। एसओ तहसीलदार सिंह ने बताया की वाहन और चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
उधर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम के पास किसी अज्ञात वहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मुड़ैला (धौरावा) निवासी श्यामसुंदर (35) शनिवार को अपनी बहन के घर आया था।
शनिवार की रात में वह वापस जा रहा था। बाइक से ताखा पश्चिम गांव के पास पहुंचा था तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। लोगों की मदद से निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।