फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two died along with girl in different accident

सड़क हादसों में बालिका समेत दो की मौत

Tue, 26 May 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
two died along with girl in different accident
सरायकालीदास गांव के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर/मड़ियाहूं। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मड़ियाहूं के सराय कालिदास गांव के पास सोमवार की देर रात हुई। यहां दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत में ट्रक चालक ने जान गंवाई। वहीं बदलापुर के मछलीगांव के पास बेकाबू मैजिक की चपेट में आने से बालिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मिर्जापुर से गिट्टी लादकर ट्रक सोमवार की रात जौनपुर की तरफ जा रहा था। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सराय कालिदास मार्ग के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर में गिट्टी लदी ट्रक का चालक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे बीएचयू रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया। उसके पास से मिले लाइसेंस के आधार पर पहचान आजमगढ़ के अतरौलिया निवासी मनीष कुमार यादव (35) के रुप में हुई। कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि हादसे के बाद दूसरा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उधर, बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव में मंगलवार को बदलापुर कस्बे से सामान लेकर मैजिक गांव में जा रही थी। गांव निवासी देवनारायण की बेटी रुनझुन (8) सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान वह तेज रफ्तार मैजिक की चपेट आ गई। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक सहित मैजिक को कब्जे में लिया लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed