{"_id":"5dbdcb2b8ebc3e93d33e88e4","slug":"two-dead-including-injured-in-road-accident-student-injured-jaunpur-news-vns492270055","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दरोगा सहित दो की मौत, छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दरोगा सहित दो की मौत, छात्र घायल
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के पवारा, जलालपुर, रामपुर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुए हादसों में दरोगा सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि स्कूल बस में सवार होने चक्कर में एक छात्र घायल हो गया। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।
पवारा थाना क्षेत्र के दारापुर गांव के पास पवारा थाने मे तैनात उप निरीक्षक मोहम्मद साहब जान (55) निवासी बलिया शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी स्कूटी से सतहरिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक से रुपया निकालने जा रहे थे। जैसे ही वह दारापुर गांव के पास पहुंचे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। उनकी स्कूटी पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पवारा पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।
उधर,जलालपुर थाना क्षेत्र के जनहित स्कूल के पास सौरभ श्रीवास्तव (36 )निवासी लाइन बाजार उम्र 36 वर्ष पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गए। वह किसी कार्य से जलालपुर गए थे। रात में घर लौटते समय उनकी बाइक को राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल स्थित जनहित महा विद्यालय के सामने पिकअप ने धक्का मार दिया। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस से घायल को लेकर सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर बाजार में शनिवार की सुबह हुई। जहां छात्रों को लेकर भदोही विद्यालय ले जा रही बस को रामपुर बाजार के मेन रोड पर जौनपुर से मिर्जापुर की तरफ जा रहे ट्रक ने बस में एक छात्र के सवार होते समय पीछे से धक्का मार दिया। छात्र प्रिंस सिंह चौहान (8) पुत्र रामभरोस चौहान निवासी रामपुर घायल हो गया।
स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच घायल
शाहगंज। नगर के एराकियाना मुहल्ले के समीप शुक्रवार की तड़के असंतुलित होकर दर्शनार्थियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगर के एराकियाना चौक के समीप शुक्रवार की तड़के चार बजे विंध्याचल दर्शन करके घर लौट रहे दर्शनार्थियों भरी स्कार्पियो असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार दीक्षान्त (25) पुत्र अखिलेश दूबे, शोभा (65) पत्नी राम आसरे निवासी बरामदपुर, अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर, भोला (30) निवासी मुरादाबाद अखंड नगर सुल्तानपुर, दीपक (22) राजनाथ निवासी चांदपुर जैतपुर, अम्बेडकर नगर व ग्रेसी (19) निवासी सलेमपुर पवई आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।