फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two dead including electrician from current

करंट से इलेक्ट्रिशियन समेत दो की मौत

Tue, 01 Sep 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two dead including electrician from current
जौनपुर। शहर के नखास मोहल्ले में मंगलवार को घर में पंखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं देर शाम जलालपुर के प्रधानपुर गांव में लाइन ठीक करते समय करंट से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी राकेश उर्फ टूंडे निषाद (35) इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। मंगलवार को घर में लगा सीलिंग फैन खराब होने के कारण वह उसकी मरम्मत कर रहा था। अचानक बिजली प्रवाहित होने से वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से जख्मी राकेश को लेकर काफी देर तक पत्नी आसपास के लोगों से मदद का इंतजार करती रही। शोर सुनकर पहुंचे लोग आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां रास्ते में भी उसकी मौत हो गई। राकेश की दो बेटियां हैं। रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। उधर, देर शाम जलालपुर थाना क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी शमशुद्दीन खंभे से आए केबल को जोड़कर टेप लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में परिजन जलालपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed