फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two Criminals Who Spread Terror by Opening Fire in Saraypadri Arrested Following an Encounter

Jaunpur News: सरायपड़री में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two Criminals Who Spread Terror by Opening Fire in Saraypadri Arrested Following an Encounter
मुठभेड़ में घायल बदमाश। पुलिस विभाग
जौनपुर। सुजानगंज थानाक्षेत्र के सरायपड़री में शुक्रवार देर शाम दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुठभेड़ के बाद इस घटना का खुलासा किया और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सरायपड़री निवासी अनुज मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें शिकायतकर्ता के घर और पास के तिराहे से खोखे बरामद हुए। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों ने केवल इलाके में अपना वर्चस्व कायम करने और लोगों को डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ सीमा और भोगीपुर कठार क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज कर दिया। इसी दौरान राजाबाजार की ओर से आ रहे दो संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसकी पहचान बिझवट निवासी प्रतीक दुबे उर्फ अनुज के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज भेजा गया। वहीं, उसके साथी विनय दुबे को पुलिस ने घेराबंदी कर खेत से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अभियुक्तोंं के पास से दो देसी पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ में आरोपी विनय ने कुबूला कि 20 मार्च को उसने अपने साथियों प्रतीक दुबे, सचिन पाठक उर्फ गब्बर, विकास यादव और दो अन्य के साथ मिलकर नशे की हालत में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की थी।


...
आरोपियों का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी प्रतीक दुबे के खिलाफ महराजगंज थाने में पहले से चार मामले दर्ज हैं, जबकि विनय दुबे पर भी एक केस दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed