फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two constables for protecting animal smugglers suspended

पशु तस्करों को संरक्षण देने वाले दो सिपाही निलंबित

Sat, 06 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two constables for protecting animal smugglers suspended
जौनपुर। पशु तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में दो सिपाहियों को एसपी अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। वे जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ पशु तस्करों की गाडि़यों को पार कराते थे। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन

जलालपुर थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रिजवान अख्तर खान और न्यायिक सम्मन सेल में तैनात आरक्षी अताउल्लाह को एसपी अजय कुमार साहनी ने निलंबित कर दिया है। एसपी कार्यालय के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात एसओजी टीम ने दोनों पुलिसकर्मियों को जलालपुर थाने के राजेपुर से पकड़ा था। दोनों पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि वह पशु तस्करों की मदद करते हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि वे जौनपुर से आजमगढ़ की तरफ पशु तस्करों की गाडि़यों को पार कराते थे। इसके चलते गो तस्कर पकड़े नहीं जा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर एसओजी और सर्विलांस की टीम इन दोनों पर नजर रख रही थी। एसपी अजय साहनी ने बताया कि एक मुख्य आरक्षी व एक आरक्षी को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पशु तस्करों को संरक्षण देने के आरोप में किया निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed