फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two companies cheating unemployed people blacklisted

Jaunpur News: बेरोजगारों से धोखाधड़ी करने वाली दो कंपनियां काली सूची में डालीं

Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two companies cheating unemployed people blacklisted
बेरोजगारों से धोखाधड़ी करने वाली दो कंपनियों को सेवायोजन निदेशालय ने काली सूची में डाल दिया है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से इसकी शिकायत की गई थी। काली सूची में डाली गई यह कंपनियां भविष्य में किसी प्रकार के रोजगार मेला में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। प्रत्येक जिले में जिला सेवायोजन कार्यालय प्रत्येक माह एक से दो रोजगार मेले का आयोजन करता है। बीते दिनों निकाय चुनाव से पहले सभी विधानसभा में अलग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिला। इसमें अधिकतर आईटीआई उत्तीर्ण व स्नातक वाले बेरोजगार युवा शामिल हुए थे। बीते दिनों एक रोजगार मेले में महिंद्रा एंड महिंद्रा लखनऊ व सूर्या एलईडी गोरखपुर ने हिस्सा लिया था। इनके द्वारा कुछ छात्रों का चयन करने के बाद उनसे नियुक्ति पत्र देने से पहले 500 से एक हजार रुपये की मांग की गई। शासन स्तर पर सेवायोजन निदेशालय में इसकी शिकायत की गई थी। ऐसी ही शिकायत अन्य जिलों से इन कंपनियों के लिए की गई थी। ऐसे में शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सेवायोजन निदेशालय ने कार्रवाई करते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया गया। अब यह कंपनियां किसी भी रोजगार मेले में शामिल नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन


कोट
बेरोजगारों से दो कंपनियों की तरफ से धनराशि की डिमांड की गई थी। इसकी शिकायत सेवायोजन निदेशालय में की गई। जांच में मामला सही पाए जाने पर निदेशालय स्तर से महिंद्रा एंड महिंद्रा लखनऊ व सूर्या एलईडी गोरखपुर को काली सूची में डाला गया। अब यह कंपनियां कभी रोजगार मेले में शामिल नहीं हो सकेंगी। -शशिकांत सरोज, सहायक सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed