फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two children scorched by falling electric wire

करंट प्रवाहित बिजली तार गिरने से दो बच्चे झुलसे

Fri, 03 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two children scorched by falling electric wire
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क पर टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर निवासी फारूक अहमद घोड़ा लेकर कहीं जा रहे थे। उनके दो बेटे चार वर्षीय नसीम व दो वर्षीय शाहरुख घर से निकलकर पीछे-पीछे दौड़ने लगे। इसी दौरान सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर शाहरुख छटपटाने लगा। नसीम ने उसे पकड़ लिया। वह भी करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों को तार से अलग किया, लेकिन तब तक दोनों बुरी तरह से झुलस गए। दोनों बच्चों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली का तार काफी जर्जर हो चुका है। एक महीने के भीतर चार बार तार टूटकर गिर चुका है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed