फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two cattle smugglers arrested in police encounter one sustained gunshot wound to leg in jaunpur

UP Encounter: जौनपुर पुलिस के हत्थे चढ़े दो पशु तस्कर, मुठभेड़ के दौरान एक को लगी गोली

Thu, 18 Dec 2025 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 18 Dec 2025 09:54 AM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने  मुठभेड़ के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested in police encounter one sustained gunshot wound to leg in jaunpur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले की खुटहन पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें एक के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


क्या है मामला  
क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात खुटहन थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय को मुखबिर ने सूचना दी कि बिना नंबर की एक कार गभिरन की तरफ से मरहट पुलिया की तरफ आ रही है। पुलिस सूचना के क्रम में घेराबंदी कर आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाने लगी। 
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान एक कार बिना नंबर की आती दिखाई दी, जिसे चेकिंग टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश रोहित यादव निवासी ग्राम घुघुरी सुल्तानपुर, थाना सरपतहां, जनपद जौनपुर के पैर में गोली लग गई। जबकि दूसरे आरोपी साजिद निवासी पटैला को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा घायल गो-तस्कर को इलाज के लिए सीएचसी खुटहन भेजा गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि रोहित यादव पर सरपतहा में गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा जिले के खुटहन, जनपद बाराबंकी, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, दक्षिणी कमिश्ररेट कानपुर नगर, मऊ, संतकबीरनगर में कुल 16 केस दर्ज हैं। वहीं साजिद पर खुटहन में प्राथमिकी दर्ज है।

बरामदगी का विवरण 

  • एक स्वीफ्ट कार सफेद रंग की बिना नम्बर प्लेट की  
  • एक तमंचा .315 बोर , दो खोखा कारतूस .315 बोर, 
  • 950 रुपया नकद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed