फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two brothers riding a bike shot dead

Jaunpur News: बाइक सवार दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Sep 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike shot dead
मुंगरा बादशाहपुर। थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार की देर रात बाइक सवार दो सगे भाइयों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों मुंगरा बादशाहपुर से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कई राउंड गोलियां चलाई गई हैं।
विज्ञापन

मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मझगांवा चंदौकी गांव निवासी शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) व्यापारी हैं। दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर आए थे। जहां से वे देर रात अपने घर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे रास्ते में रामनगर के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बदमाशों उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों के मुताबिक शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। जहांगीर की हालत नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। इस बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बदमाश भाग निकले। चर्चा है कि बदमाशों ने 8 से 10 राउंड गोलियां चलाईं। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार, सीओ मछली शहर प्रतिमा वर्मा, थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर केके सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को गोली मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed