फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two brothers riding a bike died after being hit by a high speed car

Jaunpur News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

Fri, 25 Apr 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike died after being hit by a high speed car
मीरगंज। सरायममरेज थाना के जंघई स्थित देवी प्रसाद डिग्री कॉलेज पिलखिनी के सामने मछलीशहर-वाराणसी एनएच 731 बी पर बुधवार रात 12 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना के महजना धनुपुर निवासी अजय सिंह (36 वर्ष) और ओमप्रकाश सिंह (40 वर्ष) अपने चचेरे भाई की लड़की की चौथी में शामिल होने सीमा से सटे भदोही जिले के थाना दुर्गागंज के हरदुआं गांव आए थे। दोनों वापस घर जा रहे थे। बुधवार की रात करीब 12 बजे जंघई बाजार से दुर्गागंज की तरफ जा रहे थे। देवी प्रसाद महाविद्यालय पिलखिनी जंघई के सामने पहुंचे थे, इसी दौरान दुर्गागंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर ऐसी थी कि कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर बगल में खड़ी हो गई। चालक कार छोड़ कर भाग गया। सूचना मिलने पर जंघई चौकी इंचार्ज संजय कुमार मौर्य मौके पर पहुंच गए। सरायममरेज थानाध्यक्ष ने बताया कि हादसे में अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओम प्रकाश सिंह को प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया। कार को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर सरायममरेज थाना भेजवा दिया। घटना की जानकारी मृतक अजय सिंह की पत्नी गुड़िया सिंह व ओमप्रकाश सिंह की पत्नी रेनू सिंह को हुई तो घर में कोहराम मच गया। दोनों रो- रोकर बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन




जीविकोपार्जन के लिए प्रयागराज रहते थे दोनों भाई-सड़क दुर्घटना में मृत दोनों सगे भाई जीविकोपार्जन के लिए प्रयागराज रहते थे। चौथी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज से बाइक से आए थे। मृतक अजय सिंह ऑटो चलाता था। ओम प्रकाश सब्जी बेचता था। मृतक तीन भाईयों में दूसरे और तीसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed