फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two brothers beat sister and niece and injured her

Jaunpur News: दो भाइयों ने बहन और भांजी को पीट कर किया घायल

Tue, 17 Sep 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two brothers beat sister and niece and injured her
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की महिला ने खुद और अपनी बेटी को पीटने का आरोप दो सगे भाइयों पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। चार दिनों तक स्थानीय पुलिस से मदद नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक करमदासपुर गांव में 10 सितंबर को आसमां बानो अपना शौचालय बनवा रही थीं। उसी समय सगे भाई इदरीश एवं गुलाम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आकर शौचालय का निर्माण रोकने लगे, इस पर आसमा ने वजह पूछी तो आसमा (50) एवं उसकी पुत्री मोमिना (28) को लाठी डंडे से पिटाई कर दी। हमले में मोमिना को काफी चोट आई। थाने पर उसी दिन प्रार्थना पत्र देने के बाद सुनवाई न होने के बाद आसमा बानो एसपी कार्यालय पहुंच गई और गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर 14 सितंबर को गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस ने आसमा बानो की तहरीर पर उसके भाई मोहम्मद इदरीस एवं गुलाम पर उचित धारा में केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामला जमीन विवाद का था। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है7
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed