फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two biological brothers surrendered customer service center operator also arrested in jaunpur

जौनपुर में वसूली और लूट का मामला: दो सगे भाइयों ने किया आत्मसमर्पण, ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक भी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 10:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 10:07 AM IST
सार

जौनपुर जिले में दो मामलों में नामजद दो सगे भाइयों ने आत्मसमर्पण कर दिया। साथ ही पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Two biological brothers surrendered customer service center operator also arrested in jaunpur
दो सगे भाइयों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में जबरन वसूली और लूट के दो मामलों में नामजद दो सगे भाइयों संकीत सिंह और विकास उर्फ आकाश ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसी तरह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक और सुरेरी थाना क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर निवासी मनीष पटेल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस तरह दोनों मामलों में अब तक कुल पांच आरोपियों पर शिकंजा कसा गया है। 

विज्ञापन


पहले मामले में जलालपुर थाने 17 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई था। इसमें केराकत कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पट्टी निवासी सगे भाई संकीत सिंह और विकास उर्फ आकाश समेत चार अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था। मामले में दो सगे भाइयों ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; शंभूपुर हत्याकांड: अरविंद के ऊपर सवार हो जाती थी सुनील की आत्मा, परिवार में अब कोई पुरुष नहीं बचा; जलीं चिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला सुरेरी थाने का है। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर को दर्ज मुकदमे में वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के फुलवरिया (दीनापुर) निवासी राजेंद्र दूबे को नामजद किया गया था। साथ ही सादे कपड़ों में मौजूद तीन-चार अज्ञात पुलिसकर्मियों और खाताधारक वंशनारायण गिरी को भी आरोपी बनाया गया गया था। मामले में मुख्य आरक्षी सत्येंद्र कुमार गौड़ और विष्णु सिंह की संलिप्तता सामने आई जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया । साथ ही दोनों को निलंबित कर दिया गया।

गायब तत्कालीन थानाध्यक्ष मामले में वांछित, गिरफ्तारी को लगीं टीमें
मामले में सुरेरी के तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह की भी संलिप्तता सामने आई है। मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है, जो वांछित हैं। एसपी ने 18 सितंबर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब गिरफ्तारी के लिए भी टीमें लगा दी गई हैं।

आरोपी पुलिस कर्मियों के निलंबन के बाद शुरू हुई बर्खास्तगी की कार्रवाई
मामले में आरोपी तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, आरक्षी विष्णु सिंह और सत्येंद्र कुमार गौड़ की संलिप्तता सामने आई है। तीनों आरोपियों के निलंबन के बाद बर्खास्तगी की भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर से कार्यवाही शुरू हो गई है।

शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। तत्कालीन थानाध्यक्ष और दोनों आरक्षियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। मामले की जांच अभी प्रचलित है। -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी

निलंबित थानाध्यक्ष का सोशल मीडिया का स्टेटस वायरल
जलालपुर-सुरेरी प्रकरण में वांछित घोषित और निलंबित तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सोशल मीडिया स्टेटस बुधवार की देर रात वायरल हो गया। इसके मुताबिक जल्द ही वीडियो के साथ सामने आएंगे। पूरे मामले का खुलासा करेंगे। सीबीआई जांच से जुड़े सभी साक्ष्य उनके पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed