{"_id":"631cdbec7c54a142c17fdbc2","slug":"two-bike-riders-killed-in-face-to-face-collision-jaunpur-news-vns6735749131","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने की टक्कर में दो बाइक सवार युवकों की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत महेश यादव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
सिंगरामऊ। कवेली गांव में पुराने हाईवे पर शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे दो बाइक सवार युवकों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में एक सिंगरामऊ के डेहुना और दूसरा बदलापुर के सरोखनपुर गांव का निवासी है।
सिंगरामऊ के डेहुना गांव निवासी महेश यादव (30) दोपहर के समय बाइक से कहीं जा रहा था। बदलापुर-सिंगरामऊ मार्ग स्थित पुराने हाईवे पर कवेली गांव के पास सामने से आ रहे बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर निवासी विपिन पांडेय (35) की बाइक से टक्कर हो गई। दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण दोनों गिरकर घायल हो गए। आस-पास के लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय महेश की मौत हो गई। विपिन की भी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया। आस-पास के लोगों ने बताया कि सड़क पूरी तरह से साफ रहती है। खाली सड़क होने के कारण कई बार वाहन चालक रफ्तार बढ़ा देते हैं। वहीं पर हादसे का कारण बनती है।
विज्ञापन
बाइक से गिरकर युवक घायल
निगोह। बरसठी क्षेत्र के निगोह पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह बाइक सवार एक युवक सड़क सड़क पार कर रही गाय से टकराकर घायल हो गया। सरसरा गांव निवासी अंबुज पांडेय(23) घर से निगोह जा रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचा सड़क पार कर रही गाय से टकरा गया। आसपास के लोग इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सड़क दुर्घटना में मृत विपिन पाण्डेय की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : JAUNPUR