फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two bike riders died in accidents

Jaunpur News: हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Updated Tue, 16 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in accidents
सड़क दुर्घटना में मृत युवक के रोते बिलखते परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्हनी/खुटहन। मल्हनी और खुटहन क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इन हादसों के बाद दो परिवारों में मातम छा गया है।
खुटहन: थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव के कोकना मजरा निवासी कमलेश गौतम (20) उसरौली गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रसूलपुर इंटर कॉलेज के पास मोड़ पर सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी।
हेलमेट नहीं पहने के कारण कमलेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस उनको स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से चिकित्सकों ने उनको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कमलेश को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष चंदन राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन को कब्जे लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मल्हनी: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव के निवासी शिवा (19) सोमवार दोपहर अपनी बहन को लाने मोटरसाइकिल से कोईरिडीहा-इटौरी मार्ग होते हुए कोईरिडीहा बाजार जा रहा था। मेहरावां रेलवे क्रॉसिंग के समीप किसी वाहन के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि राहुल के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन की खोजबीन की जा रही है। रूदल की चार बेटियां राधना (34), साधना (30), अर्चना (25), रंजना (23) और इकलौता बेटा पुत्र शिवा (19) हैं।

परिवार के लोगों के मुताबिक करीब दो वर्ष पहले रूदल को लकवा मार दिया था। इसके बाद वे किसी भी प्रकार का काम करने में असमर्थ हो गए। शिवा ने कम उम्र में ही उसने घर-गृहस्थी की पूरी बागडोर अपने हाथ में ले ली और माता-पिता की सेवा में जुट गया था। शोक में मां चंदा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed