{"_id":"617956c45a438d51ab26470f","slug":"two-assistant-professors-clashed-over-the-demand-for-donation-money-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः चंदे का पैसा मांगने पर दो असिस्टेंट प्रोफेसर आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः चंदे का पैसा मांगने पर दो असिस्टेंट प्रोफेसर आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट
Wed, 27 Oct 2021 07:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:17 PM IST
सार
शिक्षकों का प्रदेश व्यापी धरना 28 अक्तूबर को तय किया गया था। जिसके लिए शिक्षक लखनऊ जाने वाले थे। इसके लिए 500-500 रुपये का चंदा इकट्ठा किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के एक कॉलेज के दो असिस्टेंट प्रोफेसर में जमकर मारपीट हुई। बात बढ़ने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। हालांकि मामला आपसी समझौते पर खत्म हो गया। शिक्षकों का प्रदेश व्यापी धरना 28 अक्तूबर को तय किया गया था। जिसके लिए शिक्षक लखनऊ जाने वाले थे। इसके लिए 500-500 रुपये का चंदा इकट्ठा किया गया था।
सभी शिक्षकों ने इस बाबत चंदा दिए थे। लेकिन, बुधवार दोपहर महाविद्यालय में यह बात पता लगी कि धरना स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में कुछ शिक्षक अपनी-अपनी राय जताने लगे। तभी, एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने चंदे के पैसे वापस मांग लिए, जिसे लेकर कालेज के ही दूसरे विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर से कहासुनी हो गई और आखिर में उन्होंने चंदा के पैसे वापस करने से इनकार कर दिया।
इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों असिस्टेंट प्रोफेसरों में मारपीट हो गई। सूचना पर लाइन बाजार थाने से फोर्स भी पहुंच गई। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच करने गई थी। लेकिन, दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर ने समझौता कर लिया। साथ ही उन्होंने इसकी जानकारी थाने पर दे दी।