फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two Ashtadhatu idols stolen in Jaunpur Villagers anger change happened 10 days ago Action demanded

जाैनपुर में अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी : ग्रामीणों ने जताया रोष, 10 दिन पहले हुआ था ये बदलाव; कार्रवाई की मांग

Thu, 28 Nov 2024 01:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 01:19 PM IST
सार

Jaunpur News : ठाकुरबाड़ी मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्ति चोरी होने के बाद माैके पर सिरकोनी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहाैल है।

विज्ञापन
Two Ashtadhatu idols stolen in Jaunpur Villagers anger change happened 10 days ago Action demanded
ठाकुरबाड़ी मंदिर के बाहर माैजूद ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सिरकोनी क्षेत्र के आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित जमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव के शिवपुर पुरवे में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से बीती रात को चोर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस  जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


जमैथा गांव के शिवपुर पूरवा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति जो की अष्टधातु की थी। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपये हैं। उक्त दोनों मूर्तियों को बुधवार की रात्रि चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर मूर्ति स्थापित स्थल की जमीन से उखाड़कर लेते गए।
विज्ञापन




मंदिर के पुजारी बक्सा क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी दिवाकर तिवारी जो कि अभी मात्र 10 दिन पहले ही मंदिर पर पुजारी रखे गए थे वे मंदिर के बगल में ही बने कमरे में सो रहे थे। चोरों ने पुजारी को चोरी की भनक तक भी नहीं लगने दिया और मूर्तियां उड़ा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गांव का एक युवक मंदिर पर पूजा हेतु पहुंचा तो देखा कि मूर्तियां वहां नहीं थीं। पुजारी को जगाया गया, उसके बाद बस्ती के लोग मंदिर पर आ गए। मदिर में हुई चोरी से गांववासी आक्रोश में आ गए। सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।


बता दें कि चोरी हुई लक्ष्मी-विष्णु की अष्टधातु की मूर्ति काफी वजनी थी। जानकारों की मानें तो इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करोड़ों रुपये आंकी जाती है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु की हैं और काफी वजनी भी है। मामले में हर पहलू से जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed