{"_id":"6262f8639036d64d045695e8","slug":"two-arrested-for-stealing-money-from-account-by-making-thumb-clone-jaunpur-news-vns6497312141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठे का क्लोन तैयार करके बैंक से रुपये निकालने वाला गिरोह का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंगूठे का क्लोन तैयार करके बैंक से रुपये निकालने वाला गिरोह का
विज्ञापन
जौनपुर। काम सर्विस सेंटर (सीएचसी) पर आने वाले गरीब तबके के लोगों के अंगूठे का निशान लेकर बाद में उनके अंगूठे का क्लोन बनाकर जालसाजी करने वाले दो लोग गिरफ्तार हुए हैं, जो एक माह में 18 लोगों के खाते से छह लाख रुपये से अधिक निकाल लिए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से एक लैपटाप, स्कैनर, पैसा गिनती करने वाली मशीन, बैक पासबुक, आधार कार्ड, ई श्रम कार्ड,एटीएम कार्ड,अंगुठे का तैयार क्लोन एवं नगदी बरामद किया है।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी अजय साहनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को देवलासपुर मंदिर के पास से दो चंदवक थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी इरफान पुत्र सर्वर अंसारी और इसी थाना क्षेत्र के बोदरी गांव निवासी आशीष कुमार राजभर पुत्र अरविन्द राजभर रात 9 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक नोट गिनने का इलेक्ट्रानिक मशीन, एक पिन्टर व फोटोकापी मशीन,एक लिमिनेशन मशीन, एक लैपटाप , 2 माइक्रो एटीएम मशीन , एक फिगर स्कैनर, एक लैपटाप चार्जर, 96 यूनियन बैक का पासबुक, 12 ई-श्रम कार्ड , 2 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, 7 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल , एक नीले रंग का बैग तथा छ: अंगुठा क्लोन व कुल 3900 रुपये बरामद हुआ। एसपी बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी कामन सर्विस सेंटर चलाते थे। जहां पैसा निकालने आने वाले गरीब तबके के लोगों का रजिस्टर में आधार नंबर और अंगूठे की छाप निकाल लेते थे। इसके अलावा फोटो कॉपी करने वालों के यहां से खतौनी रजिस्ट्री में लगे आधार नंबर निकाल लेटवा देते थे। ग्रामीण इलाको में लोगों को फर्जी सरकारी स्कीम बताकर फर्जी ़फार्म भरा लेते हैं। जिससे इन्हें काफी मात्रा में आधार नंबर और अंगूठे की छाप मिल जाता है। उसी अंगूठे कि छाप को बटर पेपर में जीरोक्स करके लेंस के माध्यम से बटर पेपर से रबर पैड पर अंगूठा का निशान उतार लेते थे 7 इसके बाद फर्जी आईडी से घटना को अंजाम देते थे। पिछले 1 माह में इन लोगों द्वारा 6 लाख रुपये का फ्रॉड किया गया है।