{"_id":"66dfcadad3756b0e03054cd9","slug":"two-animal-smugglers-shot-and-arrested-in-police-encounter-in-jaunpur-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस और पशु तस्करों के बीच फायरिंग, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस और पशु तस्करों के बीच फायरिंग, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली; गिरफ्तार
Tue, 10 Sep 2024 09:58 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:58 AM IST
सार
जौनपुर जिले की शाहगंज व सरपतहां पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जौनपुर पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के शाहगंज थाना खुटहन, सरपतहां व शाहगंज की पुलिस टीम द्वारा हुई संयुक्त मुठभेड़ में सोमवार की देर रात दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
यह है मामला
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार की रात करीब 1.05 बजे चेकिंग के दौरान देखा गया कि थाना सरपतहा की तरफ से एक मोटरसाइकिल काफी तेजी से जा रही थी। जिसे रोका गया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायर किया और दोनों भागने लगे।
विज्ञापन
बदमाशों के भागने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर थानाध्यक्ष खुटहन, शाहगंज व सरपतहा की पुलिस टीम द्वारा बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवारों द्वारा पुलिस टीम की गाड़ी को हिट करते हुए गाड़ी आगे भगाया गया, जिससे अनियंत्रित होकर दोनों गिर गए।
विज्ञापन
जौनपुर पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने पुलिस टीम पर फिर से फायर झोंक दिया। ग्राम सेवईनाला पुलिया के पास जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा की गई फायरिंग में इरफान उर्फ किन्नी व आजाद घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों के पास दो देशी तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस व दो मिस करातूस 315 बोर तथा एक बाइक बरामद हुई। घायल बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन