फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused of murder arrested in encounter, one miscreant got shot

मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली

Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two accused of murder arrested in encounter, one miscreant got shot
मड़ियाहूं पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल बदमाश का अस्पताल में चल रहा उपचार। संवाद - फोटो : JAUNPUR
मड़ियाहूं। हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की भोर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों जहरखुरानी गिरोह के सदस्य हैं। आरोप है कि उन्होंने 26 अक्तूबर को गंधौना गांव निवासी एक युवक को लूटने के चक्कर में नशीला पदार्थ खिलाकर मार डाला।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव के एक तालाब में 26 अक्तूबर को जिलाजीत जैसवार (50) का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसे दो युवकों ने नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा था। नशीले पदार्थ से ही जिलाजीत की मौत हो गई। दोनों ने उनका शव तालाब में ले जाकर शव फेंक दिया। उस मामलों में दो संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों की पहचान की गई।
विज्ञापन

शनिवार की भोर में सूचना मिली कि वारदात के दोनों आरोपी क्षेत्र में हैं। थाना प्रभारी ओम नारायण की टीम ने गश्त के दौरान सती माई तिराहे की तरफ दो युवकों को बाइक से आते देखकर रोकना चाहा तो वे भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पहचान लिया और पीछा किया। दूसरी टीम को भी सूचना दी गई। दूसरी टीम ने पाली की तरफ से घेराबंदी कर दी। जोगापुर नहर पुलिया के सामने अपने को घिरता देखकर बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायर किया तो बाइक पर पीछे बैठे राजेंद्र पटेल के पैर में गोली लगी। दोनों बाइक से गिर गए। दूसरे बदमाश ने अपना नाम राजेश गौतम निवासी बहरिया (प्रयागराज) बताया। आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। ये लोगों केे लूट और हत्या के बाद शव फेंकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed