फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused arrested for robbing a jeweler, one managed to escape

Jaunpur News: आभूषण व्यापारी से लूट के दो आरोपी गिरफ़्तार, एक भागने में सफल

Sun, 16 Jun 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for robbing a jeweler, one managed to escape
सुजानगंज के आभूषण व्यवसायी सुशील उमर वैश्य से बीते सोमवार को बंधवा बाजार में लूट करने वाले बदमाशों में से दो को पुलिस ने शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। साथ ही पुलिस ने लूट का माल भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया की शुक्रवार की शाम को मीरगंज थाना और बरसठी थाना की सीमा पर टकटैया गांव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश जा रहे थे। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश करन चौहान पुत्र रामउजागिर चौहान मोलनापुर मीरगंज के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा 32 बोर दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और लूट का माल एक किलो 142 ग्राम सफेद धातु बरामद किया गया। वहीं दूसरे बदमाश रोहित यादव कटाहित मछलीशहर को पकड़ लिया गया। उसके पास से 350 ग्राम सफेद धातु बरामद किया गया। एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि करन चौहान मीरगंज थाने का टॉपटेन शातिर अपराधी है। इसके ऊपर 12 से अधिक मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वहीं रोहित यादव के ऊपर भी छह से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed