फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Twine bomb thrown on brother, youth scorched

जमीन विवाद में चचेरे भाई पर फेंका सुतली बम, युवक झुलसा

Fri, 26 Feb 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Twine bomb thrown on brother, youth scorched
खुटहन। जमीन विवाद को लेकर थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में चचेरे भाई ने युवक को सुतली बम मार कर घायल कर दिया। घटना से वहां भगदड़ मच गई। मौके से एक अन्य सुतली बम बरामद हुआ है। घायल की तहरीर पर पुलिस चचेरे भाई के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कपसिया गांव में सगे भाइयों रामअलख यादव, अखिलेश और सांवले यादव के बीच जमीन को विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह इसी भूमि पर सांवले यादव और अखिलेश अपने कब्जे के लिए छप्पर रखने लगे। रामअलख ने इसका विरोध किया। कहासुनी के बीच वहां अन्य परिजन भी पहुंच गए। आरोप है कि रामअलख के पुत्र मनोज ने सुतली बम चला दिया, जो चचेरे भाई कमलेश पुत्र सांवले की पीठ पर लगा। तेज आवाज के साथ बम फटते ही कमलेश की पीठ झुलस गई। बम की आवाज से वहां अफरातफरी मच गई। छानबीन के दौरान पुलिस ने एक और सुतली बम बरामद किया। एसओ त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि यह हाथ से बनाया सुतली बम था। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी मनोज के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed