फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tubewells will be installed in Katghara and Matapur at a cost of Rs 1.58 crore

Jaunpur News: कटघरा और मतापुर में 1.58 करोड़ से लगेंगे ट्यूबवेल

Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tubewells will be installed in Katghara and Matapur at a cost of Rs 1.58 crore
जौनपुर। दो प्रमुख वार्डों कटघरा व मतापुर की वर्षों पुरानी पेयजल की समस्या का समाधान अब होने जा रहा है। नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा राज्य सेक्टर पेयजल योजना के तहत दोनों वार्डों में 20-20 हार्स पॉवर क्षमता वाले अत्याधुनिक ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों की स्थापना पर 1.58 करोड़ रुपये खर्च होेंगे। इसके लिए शासन से बजट मिल चुका है। ट्यूबवेल लगने से करीब 10 हजार आबादी को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। नगरवासियों को गर्मी आते ही लंबे समय से जल संकट का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका की तरफ से जगह-जगह छोटे मिनी ट्यूबवेल की बोरिंग तो कराई जा रही है। साथ ही दो वार्डों कटघरा व मतापुर में बड़े ट्यूबवेल के लिए छह माह पहले प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर सहमति मिलने के साथ ही बजट का भी आवंटन हो गया है। इन ट्यूबवेलों के लिए दोनों वार्डों में कटघरा में मुरादगंज सामुदायिक शौचालय के पीछे व मतापुर में खरका कालोनी में ट्यूबवेल लगाने के लिए स्थान प्रस्तावित है। संभावना है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इन ट्यूबवेलों से संबंधित सभी काम आधुनिक तकनीक से किए जाएंगे, ताकि जलापूर्ति सुचारु रहे। इससे स्थानीय निवासियों को नियमित रूप से साफ और पर्याप्त पानी मिलेगा।
विज्ञापन

मतापुर व कटघरा वार्ड में दो बड़े ट्यूबवेल 20-20 हार्स पावर के लगने हैं। इसको राज्य सेक्टर पेयजल योजना के तहत लगाया जा रहा है। इसके लिए 1.58 करोड़ का बजट भी प्राप्त हो गया है। जल्द ही इसको लगवाया जाएगा। इससे करीब 10 हजार आबादी को पानी की समस्या राहत मिलेगी।- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed