फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   truck coming from opposite direction crushed three people in jaunpur body remains road chaos ensued

UP : विपरीत दिशा में आ रही ट्रक ने ली तीन लोगों की जान, हादसा ऐसा कि सड़क पर बिखर गए शरीर के अवशेष; मचा कोहराम

Thu, 02 Jan 2025 10:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 10:02 PM IST
सार

Jaunpur News : यूपी के जाैनपुर में दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर लाइन बाजार थाने की पुलिस पहुंच गई। तीनों लाशों को कब्जे में लेने के साथ ही ट्रक चालक के साथ विधिक कार्रवाई की गई। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनाें में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
truck coming from opposite direction crushed three people in jaunpur body remains road chaos ensued
अरुण और आरती की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाैनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस तीनों के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन




गुरुवार को केराकत थाना क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी अरुण कुमार (31) गुरुवार को अपनी सगी बहन आरती (18) को बाइक से लेकर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर में अपने मौसा के घर पहुंचा। वहां खाना खाने के बाद अपनी मौसेरी बहन बबिता (10) पुत्री राजेंद्र को बाइक पर बैठाकर मल्हनी बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां दवा दिलाने के लिए निकला।
विज्ञापन


बाइक चालक अरुण कुमार दोपहर के डेढ़ बजे जैसे ही लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर अकबर रेलवे क्राॅसिंग के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो
विज्ञापन
विज्ञापन


गई। दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह, चौकी इंचार्ज चौकियां धाम निखिलेश तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। दुर्घटना के बाद शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर जाम लगने के कारण लगभग 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। 




इस दुर्घटना के संदर्भ में पूछे जाने वाले सीओ सिटी ट्रेनी आईपीएस आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक और ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed