{"_id":"68151dae2368c581e00e6d3f","slug":"troubled-by-the-lack-of-money-the-couple-consumed-pesticide-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-133683-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रुपये की व्यवस्था न होने से परेशान दंपती ने कीटनाशक खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रुपये की व्यवस्था न होने से परेशान दंपती ने कीटनाशक खाया
विज्ञापन
बक्शा। मुकदमे में सुलह के लिए पैसे की व्यवस्था न होने पर परेशान दंपती ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। घटना केवटली कला गांव में शुक्रवार की सुबह हुई। प्रधान गब्बर यादव व परिजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दंपति को बीएचयू रेफर कर दिया।
गांव निवासी अखिलेश बिंद (30) व उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी (28) रुपयों की व्यवस्था नहीं होने पर परेशान थे। अखिलेश की मां सरोजा देवी ने बताया की गांव की एक महिला ने कुछ वर्ष पूर्व बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मुकदमे में सुलह समझौते के लिए 12 हजार रुपये की बात हुई थी लेकिन पैसे की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। शुक्रवार को मुकदमे की तारीख थी। इसी बात से परेशान अखिलेश व उनकी पत्नी मीनाक्षी ने ऐसा कदम उठा लिया। अखिलेश को दो बेटे एक बेटी है। थाना प्रभारी अटल बिहारी ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
युवक का शव मिला-मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शुक्रवार की रात अपने ही घर की छत पर एक युवक का शव मिला। गांव निवासी पंकज (30) परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब 5 बजे उसकी पत्नी किसी काम से छत पर गई तो देखा कि पति संदिग्ध हाल में छत पर पड़ा है। सूचना पर आनन-फानन में परिजन पंकज को लेकर जिला अस्पताल गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अपराध निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।