फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trilochan Mahadev: A court decorated with flowers and lights in the supernatural Shayan Aarti

त्रिलोचन महादेव : अलौकिक शयन आरती में फूलों और रोशनी से सजा दरबार

Thu, 06 Aug 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Trilochan Mahadev: A court decorated with flowers and lights in the supernatural Shayan Aarti
ित्रलोचन महादेव का किया गया श्रृंगार। संवाद
जलालपुर।
विज्ञापन

पौराणिक तीर्थस्थल त्रिलोचन महादेव मंदिर में मंगलवार की रात को त्रिलोचन महादेव की भव्य शयन आरती हुई। फूलों और आकर्षक बिजली की रोशनी से सजे अलौकिक दरबार के दर्शन के लिए रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भस्म, पुष्प और दीप की आरती देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

मुख्य यजमान आनंद उपाध्याय, अनु उपाध्याय, सूर्यमणि पांडेय, एसपी पांडेय और रिंका पांडेय ने विधि-विधान से शयन आरती कराई आरती से पहले मुख्य पुजारियों ने भगवान शिव का गंगाजल, दुग्ध और पंचामृत से अभिषेक किया। सुगंधित फूलों, बेलपत्र और विशेष वस्त्रों से बाबा का शृंगार किया गया। रात 10 बजे डमरू, शंख, घंटे और घड़ियालों की गूंज के बीच शयन आरती शुरू हुई। मंदिर प्रबंधक मुरली गिरी और सोनू गिरी ने पुष्पवर्षा करके दीप प्रज्ज्वलित किया। बाबा का शृंगार प्रवीण गिरी, अभय गिरी, सूरज गिरी, अजय प्रवीण गिरी, अभय गिरी, सूरज गिरी, अजय गिरी, बेचन गिरी और आनंद गिरी ने किया। भगवान को खीर, दूध, पेड़ा और मेवों का भोग लगाया गया। आरती के बाद जिसे महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed