फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tricolor salute at various institutions including Collectorate, Police Line

कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन समेत विभिन्न संस्थानों पर तिरंगे को सलामी

Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tricolor salute at various institutions including Collectorate, Police Line
पुलिस लाइन मैदान में परेड की सलामी लेते डीएम मनीष कुमार वर्मा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। 73वां गणतंत्र दिवस समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया। उन्होंने कहा कि कुर्बानियों के कारण ही देश को आजादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद और महापुरुषों की कुर्बानियां के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा हैं। जिसने गुलामी देखी हैं उसे ही स्वतंत्रता का महत्व पता होगा। भारत के लोकतंत्र की नींव बड़ी गहरी है। उसे हिलाना आसान नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में परेड का आयोजन पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में किया गया। मुख्य डीएम मनीष कुमार वर्मा ने झंडा फहराया। परेड का निरीक्षण किया, महिला पुलिस, बाइक दस्ता, स्क्वायड दस्ता, क्राइम ब्रांच दस्ता, आर्म्ड पुलिस के दस्ता, अग्निशमन विभाग ने भी परेड में विशेष प्रदर्शन किया। परेड के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। डीएम ने 1962, 1965, तथा 1971 की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों की 10 विधवाओं को सैनिक कार्यालय में 3100 रुपये का चेक और एक-एक कंबल देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला जज मदन पाल सिंह ,एडीएम राम प्रकाश, सीआरओ रजनीश राय, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव ने झंडा फहराया। कार्यक्रम में दिनेश श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, सुभाष मिश्रा, आनंद मिश्रा, मनोज कुमार, डा. रेखा सिंह, रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed