फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tributes paid to the martyrs on Kargil victory day

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धाजंलि

Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the martyrs on Kargil victory day
19- सिविल लाईन स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड गेट के पास कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते पूर्? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। नगर के कलेक्ट्रेट के पास स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश यादव फौजी ने कहा कि कारगिल शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। भारतीय सेना देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात बार्डर पर खड़ी है। हमारी सेना देश की आन-बान-शान के लिए दुश्मनों को जवाब देने से कभी पीछे नहीं हटती। आज विजय दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर पूरा देश भारत के वीर सपूतों के अदम्य साहस और कुर्बानी को याद कर रहा है। उनकी वीरता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, कृष्णकांत सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, महामंत्री ओम प्रकाश राजभर, अवधेश यादव, राकेश यादव, केके दूबे आदि मौजूद रहे। संचालन कमलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed