जौनपुर। अगस्त क्रांति दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर देश को आजादी दिलाने के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से सीख लेने की नसीहत दी।
शाहगंज में पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक पार्टी के कार्यकर्ता लगातार घर घर तिरंगा लगाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया जाएगा। मौके पर सपा नेता मिथलेश यादव, संजय यादव, अरशद अंसारी, बंटी सिंह, देवेंद्र साहू, अब्दुला पहलवान, शिवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। बक्शा के मल्हनी विधायक लकी यादव मंगलवार को बाबूपुर गांव में घर-घर तिरंगा यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा पार्टी के मल्हनी विधानसभा प्रभारी रामधारी पाल, सोचनराम विश्वकर्मा, निजामुद्दीन, गुड्डू यादव, रायसाहब और राहुल यादव सहित सभी सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। संचालन महासचिव रामयश यादव ने किया। खुटहन में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर में स्थापित क्रांति स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया। परवेज अहमद, देवेश उपाध्याय, विश्राम राम, विपिन शर्मा, रत्नेश यादव, महेंद्र गौतम, पवन शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सुजानगंज डा. प्रमोद के सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘आजादी की गौरव यात्रा’ कर लोगों को जागरूक किया। डॉक्टर सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन शुरू कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह और संचालन पार्टी के मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ला ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी सचिव हीरालाल पाल, वृजेंद्र मिश्र, विजय शंकर मिश्रा, विद्यापति द्विवेदी, डा. कैलाशपाल ने ‘आजादी की गौरव यात्रा’ में भाग लिया। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में प्राचार्य प्रोफेसर बीके निर्मल की अध्यक्षता में वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्राचार्य चौधरी चरण सिंह, पीजी कालेज हैबरा, इटावा रहे। संचालन डॉ. राकेश कुमार यादव और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर रमेशचंद्र सिंह ने दिया।