फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trees fell due to storm and rain, crop damage

Jaunpur News: आंधी और बारिश से गिरे पेड़, फसल को नुकसान

Thu, 23 Mar 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trees fell due to storm and rain, crop damage
बिगड़े मौसम ने लोगों को अंचभे में डाल रखा है। मंगलवार को हुई बेमौसम की बारिश ने जहां फसलों को खास नुकसान पहुंचाया है तो वहीं किसानों के अरमानों पर पानी भी फेर दिया। आंधी पानी से पेड़ गिर गए तो कई स्थानों पर और अधिक नुकसान हुआ। जहां कृषि विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट में 10 फीसदी गेहूं और पांच फीसदी सरसों की फसलों का नुकसान बताया है तो वहीं किसान 40 प्रतिशन नुकसान मान रहे हैं। मंगलवार को मड़ियाहूं क्षेत्र में लगभग 30 मिनट तक ओले पड़े। इससे शहर की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। नगर के शाही ईदगाह की 70 फीट ऊंची मीनार गिर गई। सीएचसी के सामने मडियाहू-जौनपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से छह से अधिक विद्युत पोल टूट गए। आवागमन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। मुंगराबादशाहपुर के गांव रामनगर में तेज बारिश के साथ आंधी से पुराना बरगद और पीपल का पेड़ गिर गया। इससे मंदिर सहित लोगों को भारी नुक़सान का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज कुमार ऊमर वैश्य के मकान के बगल लगभग 300 वर्ष पुराना बरगद व पीपल का बड़ा पेड़ था वह गिर गया। मछलीशहर, सुजानगंज, बरईपार, बक्शा क्षेत्र में भी तेज बारिश, आंधी के बीच ओले गिरे। सतहरिया क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ। निगाह क्षेत्र के बसहरा गांव में रामप्यारे सिंह, ओमप्रकाश यादव, व श्रीपति यादव जबकि भोपतपुर गांव में श्याम सुंदर पटेल का पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से जमींदोज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed