फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tree fell on brother and sister going by bike, condition of young man critical

Jaunpur News: बाइक से जा रहे भाई-बहन पर पेड़ गिरा, युवक की हालत गंभीर

Fri, 19 Apr 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on brother and sister going by bike, condition of young man critical
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी मोढैला मुख्य मार्ग स्थित शिवरामपुर खुर्द गेट के पास बृहस्पतिवार की दोपहर एक विशालकाय पेड़ धराशाई हो गया। बाइक सवार भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। भाई की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम उमरवार निवासी सत्यनारायण यादव (30) पुत्र महेंद्र यादव अपनी चचेरी बहन ममता यादव(23) पुत्री विश्राम यादव के साथ बाइक से बेहड़ा स्थित यूनियन बैंक से पैसा निकालकर घर आ रहा था। बाइक सवार शिवरामपुर खुर्द गेट के पास पेड़ के नीचे से गुजरा इसी दौरान पेड़ गिर गया और भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। चीख सुनकर घटनास्थल के पास मौजदू ईंट भट्ठा के मजदूर मौके पर पहुंचे। पेड़ के नीचे दबे दोनों बाइक सवार को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद ममता को घर ले जाया गया जबकि युवक की हालत गंभीर देख परिजनों ने ट्राॅमा सेंटर बीएचयू ले गए। बता दें कि 23 अप्रैल 2024 को ममता यादव की शादी है। उसकी शादी के लिए घर में तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। इसी बीच इस दुखद घटना से परिवार में रोना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

जौनपुर। सामने से आ रहे ऑटो से टक्कर होने से बाइक सवार पेट्रोल पंपकर्मी युवती की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के सलेखनपट्टी निवासी ईश्वर चंद्र यादव की बेटी रिमझिम (20)सरोखनपुर पेट्रोल पंप पर काम करती थी। बृहस्पतिवार को वह बाइक से राम-जानकी मोड़ की तरफ जा रही थी। सरोखनपुर तिराहे के पास पहुचीं इसी दौरान सामने से आ रहा आटोरिक्शा से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। उधर, मुंगराबादशाहपुर में पवांरा थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार को बनकट गांव के पास साइकिल सवार बुजुर्ग को बचाने में बाइक पलट गई। इसमें बुजुर्ग और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पवांरा थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी निखिल दुबे (20) बाइक से अपने गांव के पास हाईवे पर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान अचानक बनकट गांव के ही रामबहल यादव (65) साइकिल से सामने आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। उधर, कोतवाली थाना क्षेत्र के गुर्जी कस्बा के अजय बिंद (26) परिवार से मिलने अपने ससुराल शाहगंज जा रहा था। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास बाइक फिसलन से वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed