फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tree fell due to strong storm rain, woman died

तेज आंधी बारिश से पेड़ गिरा महिला की मौत

Sun, 19 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tree fell due to strong storm rain, woman died
जौनपुर। जिले में शनिवार की दोपहर बाद तेज आंधी आई। साथ ही शहर समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। वहीं, मुंगराबादशाहपुर दोपहर के बाद अचानक तेज आंधी और बारिश मे पेड़ गिरने से आम बीन रही महिला की मौत हो गई। आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बनवीरपुर गांव निवासी राज बहादुर मौर्या का घर के बगल में ही आम की बाग है। शनिवार को दोपहर मे अचानक तेज आंधी चलने लगी। पेड़ से आम गिरने लगा तो पत्नी फूल देवी(70) आम बीनने बाग में पहुंच गई और आम बीनने लगी इसी बीच आम का एक पेड़ फूल देवी के ऊपर गिर पड़ा और वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान तेज बारिश भी होने लगी। कुछ देर के बाद परिजनों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और किसी तरह से पेड़ को हटाया गया। फूल देवी की सांसें चल रही थीं। फौरन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed